आयुष्मान भारत कार्ड योजना

Author avatarSuresh
18 जून, 2024
All India

( Center Level )

आयुष्मान भारत कार्ड योजना

आयुष्मान भारत योजना, जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के नाम से भी जाना जाता है, 23 सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ की गई थी। इस योजना का उद्देश्य देश के गरीब और कमजोर वर्गों को व्यापक स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि वे गंभीर बीमारियों और चिकित्सा खर्चों से सुरक्षित रह सकें। इस योजना के तहत लाभार्थियों को आयुष्मान भारत कार्ड जारी किए जाते हैं, जिससे वे सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज प्राप्त कर सकते हैं।

आयुष्मान भारत योजना, जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 23 सितंबर 2018 को आधिकारिक रूप से शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य देश के गरीब और कमजोर वर्गों को व्यापक स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है। आयुष्मान भारत कार्ड इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को जारी किया जाता है, जिससे वे सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज प्राप्त कर सकते हैं।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य हर परिवार को वार्षिक ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान करना है, जिससे वे गंभीर बीमारियों और चिकित्सा खर्चों से सुरक्षित रह सकें। आयुष्मान भारत योजना के तहत जारी किए गए कार्ड के माध्यम से लाभार्थियों देशभर में कहीं भी सूचीबद्ध अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।

आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य :-

आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य देश के गरीब और कमजोर वर्गों के परिवारों को अस्पताल में इलाज के लिए सहायता प्रदान करना है। इस योजना से अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को सहायता मिलती है और सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों को सभी अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक का इलाज फ्री किया जाता है। इससे परिवारों का बोझ कम होता है और वे अपने सदस्यों को आसानी से इलाज करवा सकते हैं। आयुष्मान भारत कार्ड के जरिए देश के किसी भी अस्पताल में सहायता प्राप्त की जा सकती है।

आयुष्मान भारत योजना से लाभ :-

1. आर्थिक सुरक्षा - प्रत्येक परिवार को वार्षिक ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज मिलता है।

2. कैशलेस उपचार - सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा होती है।

3. व्यापक कवरेज - यह चिकित्सा सेवाएं शामिल करती हैं जैसे कि अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद की चिकित्सा सेवाएं, सर्जरी, दवाएं, और डायग्नोस्टिक सेवाएं।

4. पोर्टेबिलिटी - लाभार्थी किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में उपचार करवा सकते हैं।

5. शुल्क मुक्त - इस योजना के लिए कोई भी प्रीमियम नहीं देना पड़ता।

6. चिकित्सा सेवाएं - यह सर्जरी, मेडिकल उपचार, डायग्नोस्टिक्स, और दवाएं जैसी सेवाओं को शामिल करती है।

7. आयुष्मान मित्र - अस्पताल में तैनात आयुष्मान मित्र उपचार में सहायता प्रदान करते हैं।

8. सरकारी और निजी अस्पताल - इस योजना से दोनों प्रकार के अस्पतालों में उपचार की सुविधा होती है।

आयुष्मान भारत योजना से पात्रता :-

आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्रता की जांच ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग मानदंडों के आधार पर की जाती है। पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं:-

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पात्रता मानदंड:-

  • कच्चे मकानों में रहने वाले परिवार।
  • भूमिहीन परिवार जिनकी मुख्य आय मजदूरी से आती है।
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के परिवार।
  • विकलांग सदस्य वाले परिवार।
  • निराश्रित वृद्धजन परिवार।
  • बिना पुरुष वयस्क (16-59 वर्ष) वाले परिवार।
  • दैविक आपदा या अन्य कारणों से प्रभावित परिवार।
  • आदिवासी और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) परिवार।

शहरी क्षेत्रों के लिए पात्रता मानदंड :-

  • कचरा उठाने वाले।
  • घरेलू कामगार।
  • निर्माण श्रमिक/प्लंबर/मेसन/लेबर/पेंटर/वेल्डर/सिक्योरिटी गार्ड।
  • ठेला खींचने वाले/रिक्शा चालक/ऑटो चालक।
  • दिहाड़ी मजदूर/फेरीवाले।
  • स्वच्छकार/सफाई कर्मचारी/चौकीदार।
  • दर्जी/हैंडलूम वर्कर/रजाई बनाने वाले।
  • बिजली मिस्त्री/मैकेनिक/पंप ऑपरेटर/रेपेरिंग वर्कर।
  • घरेलू कामकाज में लगे लोग।

आयुष्मान भारत योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज :-

आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके पास ये सभी दस्तावेज सही और अद्यतित हैं। आयुष्मान कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखित हैं:-

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

ध्यान दें:-

  • विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में दस्तावेजों की आवश्यकताएं भिन्न हो सकती हैं, इसलिए स्थानीय स्वास्थ्य विभाग या आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट से सटीक जानकारी प्राप्त करना बेहतर होगा।
  • आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी आयुष्मान मित्र या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी प्राप्त की जा सकती है।

How to apply

  1. आवेदन करने की प्रक्रिया

    आयुष्मान भारत योजना कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmjay.gov.in/ पर जाएं।

    इसके बाद वेबसाइट पर "Am I Eligible" सेक्शन में जाकर अपना मोबाइल नंबर और CAPTCHA कोड दर्ज करें।

    फिर आपके मोबाइल पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा, जिसे आपको दर्ज करना होगा।

    उसके बाद उम्मीदवार अपनी पात्रता जांचें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।

    फॉर्म में दी गई जानकारी भरें और उसका प्रिंट आउट लें।

    आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ईमित्र सेवा केंद्र पर जाएं:-

    आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए उम्मीदवार को अपने नजदीकी ईमित्र केंद्र पर जाकर कार्ड बनवाना होगा।

    आवेदकों को आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे।

    ईमित्र केंद्र द्वारा कुछ दिनों के भीतर आपका आयुष्मान कार्ड बनाकर दिया जाएगा, और उसकी एक प्रति अपने पास अवश्य रखें।